श्याम विघा मंदिर स्कूल में हुआ विदाई समारोह का आयोजन, स्मृति चिन्ह एवं श्रीफल देकर कक्षा 12 वी के विद्यार्थियों को किया सम्मानित

0
74

महासमुंद। श्याम शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्याम विद्या मंदिर उमावि में कक्षा 12 वी के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन कक्षा 11 वी के छात्र/छात्राओं द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि शाला प्रबंधक के संस्थापक हेमंत चन्द्राकर एवं सचिव श्रीमति तारा चन्द्राकर शाला प्रशासन के प्राचार्य तेजबहादुर सिंह प्रधानाचार्य श्रीमति मीना राजपूत, शिक्षकगण अमित लामा, योगिता यादव, कीर्ति यादव, ऐश्वर्या साहू, योगिता चौहान, मनीषा शर्मा, दामिनि यादव, पदमनी सोनी, योगिता साहू जागृति साहू अल्का साहू एवं समस्त शिक्षकगण व स्टाफ उपस्थित रहें। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजा एवं सरस्वती वंदना कक्षा

11 वी के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कर किया गया। तत्पश्चात कक्षा 11 वी के विद्यार्थियों के द्वारा कक्षा 12 वी के विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एंव टेग लगाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कक्षा 12 वी के विद्यार्थियों के मनोरंजन के लिए कुर्सी दौड़ केटलाक आदि कार्यक्रम रखा गया।

कक्षा 12 वी के विद्यार्थियों द्वारा इस अवसर पर विद्यालय में बिताये गये अपने सैहानितक एवं व्यवहारिक अनुभवी को साझा किया। कक्षा 12 वी से सत्र 2024-25 के लिए उत्कृष्ट छात्र बालक वर्ग से दीपांशु उइके एवं बालिका वर्ग में भूमिका साहू का चयन कर पुरुषकृत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि

चन्द्राकर ने विद्यार्थियों के बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक से सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी। श्रीमति तारा चन्द्राकर ने अपने उदबोधन में समय की महता एवं विद्यार्थी जीवन में उसका उपयोग कैसे करे इससे विद्यार्थियों को अवगत कराया। प्राचार्य तेजबहादुर सिंह ने सभी विद्यार्थियों के उत्तरोतर उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आयोजन कतों विद्यार्थियों के शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम व्याख्याता सुश्री उमा दीवान एवं शिक्षक उमित लामा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में शाला प्रबंधन द्वारा स्मृति चिन्ह एवं श्रीफल दकर कक्षा 12 वी के सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here