महासमुन्द। 22 मार्च को महासमुंन्द भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा,मण्डल अध्यक्ष महेंद्र सिका के साथ महासमुन्द नगरपालिका के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष देवीचंद राठी सहित पार्षदों ने छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन में प्रदेश के मुखिया ,यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी,विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह,उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा,मंत्री केदार कश्यप,लश्मी राजवाड़े सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों,विधायको से मुलाकात किया | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिला मुख्यालय के नगरपालिका में भाजपा के निर्वाचित 17 पार्षद होने के बाद उपाध्यक्ष देवीचंद राठी को मिले 24 वोट मिले भाजपा के कार्यो और रीति नीति की जीत बताते हुए सभी शुभकामनाएं देते हुए स्थानीय संगठन और सभी जनप्रतिनिधियों उत्साहवर्धन किया | विधानसभा में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात पश्चात प्रदेश भाजपा कार्यालय में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल जी ,महामंत्री संगठन पवन साय से भी सभी ने मुलाकात किया | इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर पालिका उपाध्यक्ष देवी चंद राठी सुनैना पप्पू ठाकुर सीता डोडेकर जरीना हाफिज कुरैशी माखन पटेल कल्पना सूर्यवंशी नानू भाई हरबंस सिंह ढिल्लों माधुरी यादव प्रीति बदल मक्कड़ चंद्रशेखर बेलदार भारती राजेन्द चंद्राकर पवन पटेल भाऊ राम साहू पीयूष साहू शुभ्रा शर्मा धनेश्वरी सोनवानी संदीप घोष प्रकाश शर्मा एम आर विश्वनाथन पप्पू पटेल रोहित चंद्राकर जी आदि उपस्थित थे |








