महासमुन्द। नगर पालिका के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी का अभिनन्दन वार्ड नं. 1 स्थित गौरा चौरा मे वार्डवासियों के द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि अभिनन्दन कार्यक्रम मे भगवताचार्य कल्पना पाण्डेय की राधा रानी समिति के द्वारा भक्ति संगीत कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। नगर पालिका के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी का साल श्रीफल गुलदस्ता भेंट कर शंकर नगर वार्डवासियों ने सम्मानित किया। इस दौरान देवीचन्द राठी ने सम्मानित करने के लिये वार्डवासियों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि 2014 से 2019 तक आपके वार्ड नं. 1 से पार्षद था। आपके वार्ड की आधारशिला का परिणाम है कि आज उपाध्यक्ष निर्वाचित हुआ हूं लगातार 4 बार से अलग अलग वार्डों में पार्षद निर्वाचित हुआ हूं। यह जनता की सेवा का परिणाम है मेरी प्राथमिकता गरीबों की सेवा होगी। शहर का विकास हो जनता को मुलभूत सुविधा उपलब्ध हो। केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओें का शत प्रतिशत लाभ जनता को मिले इसका प्रयास ईमानदारी से होगा। इस दौरान गिरजा शंकर चन्द्राकर, बिल्लू चन्द्राकर, आयोजक समिति के हेमलता केशरवानी, दुलारी साहू, राजेन्द्र साहू मंगलू साहू, सुशीला मिश्रा, श्री गौर जी, गोकूल मिश्रा सहित वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।








