महासमुन्द। भारतीय जनता युवा मोर्चा छ.ग. प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राहूल टिकरिहा के प्रथम नगर आगमन पर नगर पालिका कार्यालय के सामने भाजपा महासमुंद विधानसभा एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। आगमन पर जोरदार आतिशबाजी फटाका फोड़े गये फूलमाला गुलदस्ता से प्रदेश अध्यक्ष राहूल टिकरिहा का बसना विधानसभा युवा मोर्चा के पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता एवं पार्षदगण भाउराम साहू, निश्चय चन्द्राकर, पियूष साहू, चन्द्रशेखर बेलदार, माखन पटेल, भाजपा नेता मोहन साहू, पवन साहू, राकेश सचदेवा, राजू चन्द्राकर, शरद मराठा, गौरव राठी, नरेश नायक, अमित साहू ने स्वागत किया।








