महासमुंद। नगर पालिका परिषद महासमुंद अंतर्गत नकुल ढीढ़ी उद्यान में असामाजिक तत्वों द्वारा वाटर कूलर एवं लगभग *30 फीट जल पाइपलाइन* चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। चोरी की गई पाइपलाइन क्वार्टर के पीछे स्थित क्षेत्र से निकाली गई है।घटना की जानकारी मिलने पर *पार्षद पीयूष अमृत साहू* एवं नगर पालिका परिषद महासमुंद के *उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी* द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उद्यान परिसर में चोरी की स्थिति का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।नगर पालिका के *जल विभाग को निर्देशित किया गया है कि नगर पालिका की ओर से संबंधित थाना प्रभारी को लिखित शिकायत प्रस्तुत कर चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज कराई जाए तथा दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।*इस अवसर पर उद्यान की *साफ-सफाई एवं रखरखाव को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई।* निरीक्षण के दौरान उद्यान परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर करने तथा नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए।पार्षद पीयूष अमृत साहू ने कहा कि सार्वजनिक उद्यानों में नागरिकों की सुविधा के लिए लगाए गए संसाधनों की चोरी गंभीर विषय है। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई आवश्यक है, ताकि सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। साथ ही नकुल ढीढ़ीउद्यान की स्वच्छता एवं बेहतर रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी ने भी संबंधित विभाग को चोरी की घटना में त्वरित कार्रवाई करने तथा पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।








