***महासमुन्द।* नगरपालिका उपाध्यक्ष कक्ष में भगवान बिरसा मुण्डा की पुण्य तिथि पर माल्यार्पण व पूजा-अर्चना कर श्रद्धांजलि दी गई।इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बिरसा मुण्डा महान स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी जन नायक थे। आदिवासियों के पारंपरिक वन अधिकारों को छीने जाने पर अंग्रेजों के खिलाफ ‘जल, जंगल और जमीन’ की रक्षा के लिए आवाज उठाते हुए संघर्ष किया। उन्होंने अंधविश्वास, नशाखोरी के खिलाफ आंदोलन चलाया। ऐसे कई क्रांतिकारी कदम उठाए।भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिका ने बिरसा मुण्डा को याद करते हुए कहा कि छोटी सी अल्पायु में उन्होंने आदिवासियों के हित के लिए कई अनुकरणीय कार्य किए। समाज की अस्मिता को बचाने के लिए अंग्रेजों के खिलाफ सन 1900 में उलगुलान आंदोलन का नेतृत्व कर ऐतिहासिक महाविद्रोह बिरसा मुण्डा ने किया। इस कारण आदिवासी समाज ने उन्हें ‘धरती आबा’ की उपाधि दी।पार्षदगण पियुष साहू, माखन पटेल, पप्पू ठाकुर, धनेन्द्र ‘विक्की’ चंद्रकार, राहुल आवड़े, भाजपा आई.टी. सेल के शरद मराठा ने भी श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया।








