महासमुंद। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम लगातार जारी है ग्राम लभराकला में भेंट मुलाकात करने पहुंचे महासमुंद विधायक राजू सिंन्हा ने नवविवाहित बहु बेटीयो का सम्मान किया एवं नवजात शिशुओं का अभिनंदन कर कीट वितरण किया। भेंट मुलाक़ात में लभरा के ग्रामीणो की समस्या का समाधान करने के लिए विधायक ने आश्वासन दिया। गांव में पचरी निर्माण, शेड निर्माण, मुख्यमंत्री सड़क, 1 बोर, और सीसी रोड बनाने की मांग ग्रामिणो ने किया जिसे जल्द पुरा करने विधायक सिन्हा ने घोषणा किया।25kv , 63 kv बिजली के केवल वायर खराब होने की शिकायत पर विधायक श्री सिन्हा ने बिजली विभाग को तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए। भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम के बाद विधायक राजू सिंन्हा ने भाजपा कार्यकर्ता के घर भोजन ग्रहण किया।








