भाजपा शहर मंडल की हुई मासिक बैठक

0
12


महासमुन्द | प्रगति पथ यात्रा,सुशासन तिहार  के साथ भाजपा शीर्ष संगठन के निर्देशानुसार आगामी समय मे होने वाले संगठनात्मक कार्यक्रमो को लेकर भाजपा शहर मण्डल महासमुन्द की बैठक जिला भाजपा कार्यालय में बैठक के मुख्यवक्ता प्रगतिपथ यात्रा के प्रदेश प्रभारी,पूर्व विधायक  डॉ विमल चोपड़ा,शहर मण्डल प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती मोनिका साहू,मण्डल अध्यक्ष महेंद्र सिका की उपस्थिति में सम्पन्न हुई | बैठक के पूर्व अतिथियों और उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों द्वारा भारतमाता, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ,डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवम पूजा अर्चना कर बैठक का शुभारंभ किया गया | बैठक के मुख्यवक्ता प्रगतिपथ यात्रा के प्रदेश प्रभारी डॉ विमल चोपड़ा ने उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार  के सुशासन के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक वृहद जनसम्पर्क अभियान का प्रमुख हिस्सा है | डॉ चोपड़ा ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्ष के कार्यकाल में हुए विकास कार्यो को जनसम्पर्क के माध्यम से जन जन तक पहुंचाना है | प्रगतिपथ यात्रा राष्ट्रीय स्तर से प्रारम्भ होकर बूथ स्तर तक आयोजित की जाएगी | प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रगतिपथ यात्रा कम से कम 10 किलोमीटर तक निकाली जा रही है | हम सभी इस यात्रा से जुड़े और अपने क्षेत्र में हुए विकास कार्यो को लेकर जनता से संवाद करते हुए केंद्र की मोदी जी की सरकार और प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय जी के सरकार के साथ प्रदेश में पूर्व की भाजपा सरकार के 15 वर्ष के ऐतिहासिक कार्यकाल की उपलब्धि को जन जन तक पहुंचाए | डॉ चोपड़ा ने मोदी सरकार में पूरी हुई प्रमुख विकास परियोजनाओं  जैसे एम्स, आई आई टी ,मेडिकल कालेजों शिक्षण संस्थान,नए पुल और रेलवे ,वंदे भारत की सेवाओं सहित अनेको जनकल्याणकारी कार्यो को जनसंवाद के माध्यम से हम सबको जन जन तक ले जाना है |  मण्डल प्रभारी श्रीमती मोनिका साहू ने प्रगतिपथ यात्रा और भाजपा के सुशासन तिहार को लेकर आगामी दिनों में होने वाले संगठनात्मक कार्यक्रमो की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा की जनता के बीच जाकर जनसेवा के लिए आयोजित सुशासन तिहार भाजपा का सुशासन का प्रतीक है | प्रगतिपथ यात्रा प्रधानमंत्री मोदी जी के 12 वर्षो के अमृतकाल में हुए बदलाव,विश्वास,जनकल्याण के नए युग की जानकारी देना है | मण्डल अध्यक्ष महेंद्र सिका ने भी केंद्र सरकार की इस महाभियान को जनसेवा का प्रतीक बताते हुए कहा संगठन के द्वारा दिए गए कार्यो और  सभी कार्यक्रमो को हम सभी एकजुट होकर सफल बनाएंगे और बूथ स्तर पर भी कार्यक्रम सफलतापूर्वक समपत्र हो इसके लिए प्रभारी बनाकर जिम्मेदारी सुनिश्चित करेंगे | बैठक का संचालन और आभार मण्डल महामंत्री द्वय अग्रज शर्मा और श्रीमती मीना वर्मा ने किया | बैठक में प्रमुख रूप से नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी सांसद प्रतिनिधि महेंद्र जैन पार्षद चंद्रशेखर बेलदार  मंडल उपाध्यक्ष झनक लाल साहू  राजू चंद्राकर ऋषभ बाफना  कल्पना सूर्यवंशी  मंत्री लक्ष्मी साहू पियूष साहू नइम खान कोषाध्यक्ष हिमांशु चंद्राकर आईसीएल प्रभारी शरद मराठा कार्यालय प्रभारी हनीश बग्गा मोर्चा अध्यक्ष राकेश देव मधु यादव माखन पटेल जितेन्द्र साहू यूनुस रजवानी पंकज कचना नेहरू बघेल  सुदर्शन कुमार सहित सभी प्रमुख भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता  उपस्थित थे