Thursday, August 6, 2026
Google search engine
Homeमहासमुन्दविधायक राजू सिंन्हा ने झलप में राम मंदिर एवं ग्राम ढाक में...

विधायक राजू सिंन्हा ने झलप में राम मंदिर एवं ग्राम ढाक में बजरंगबली मंदिर में पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए कामना किया,जनचौपाल लगाकर गांव के समस्या का किया समाधान


महासमुंद। महासमुंद विधायक राजू सिन्हा ने रविवार को झलप के राम मंदिर में पूजा अर्चना किया क्षेत्र की खुशहाली के लिए कामना किया। जन चौपाल में गांव के समस्या का समाधान किया। गांव वालों के मांग पर सरपंच सचिव को 2 बोर करने के निर्देश दिए। महतारी सदन का लोकार्पण किया गया । नववधु का सम्मान किया गया तथा नवजात शिशुओ को कीट वितरण किया गया। इस तरह ग्राम ढाक में भी विधायक ने जनचौपाल लगाकर समस्या सुने और तत्काल सरपंच सचिव को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए नवजात शिशुओ को कीट वितरण किया और विधायक श्री सिन्हा ने एक पेड़ मां के नाम पर लगाया । कार्यक्रम के पश्चात पटेल जी के घर भोजन किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular