अलीनगर से मैथिली ठाकुर, बक्सर से आनंद मिश्रा को टिकट; भाजपा की दूसरी कैंडिडेट लिस्ट जारी

0
17

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इस सूची में 12 कैंडिडेट के नाम हैं। मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर को अलीनगर से टिकट मिला है। वहीं, बक्सर सीट से पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें कि पहली कैंडिडेट लिस्ट में भाजपा ने 71 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित किए थे। एनडीए के अंदर 101 सीटों पर लड़ रही भाजपा ने अब तक 83 सीटों पर कैंडिडेट के नाम घोषित कर दिए हैं।

बीजेपी की दूसरी लिस्ट में इन उम्मीदवारों को टिकट-
अलीनगर- मैथिली ठाकुर
हायाघाट- रामचंद्र प्रसाद
मुजफ्फरपुर- रंजन कुमार
गोपालगंज- सुभाष सिंह
बनियापुर- केदार नाथ सिंह
छपरा- छोटी कुमारी
सोनपुर- विनय कुमार सिंह
रोसड़ा- बीरेंद्र कुमार
बाढ़- सियाराम सिंह
अगिआंव- महेश पासवान
शाहपुर- राकेश ओझा
बक्सर- आनंद मिश्रा

भाजपा जॉइन करने के अगले ही दिन मैथिली को टिकट
चर्चित लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने एक दिन पहले ही पटना में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली थी। पहले उनके मधुबनी जिले की बेनीपट्टी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा थी। फिर भाजपा की पहली कैंडिडेट लिस्ट में बेनीपट्टी से मौजूदा विधायक विनोद नारायण झा को ही टिकट दिया गया। उसके बाद से मैथिली के अलीनगर से चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा चलने लगी।

जन सुराज से आए आनंद मिश्रा को बक्सर से टिकट
दूसरी ओर, पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा को भी भाजपा ने बक्सर से टिकट दे दिया है। वे दो महीने पहले ही प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी छोड़कर भाजपा में आए थे।

बता दें कि आनंद मिश्रा ने आईपीएस की नौकरी छोड़कर राजनीति में कदम रखा था। 2024 के लोकसभा चुनाव में उनके भाजपा के टिकट पर बक्सर से लड़ने की चर्चा चली थी। भाजपा में बात नहीं बन पाई तो वे निर्दलीय ही बक्सर से उतरे थे लेकिन हार गए। इसके बाद वे पीके की जन सुराज पार्टी में चले गए थे। अब बक्सर विधानसभा सीट से भाजपा का कमल खिलाने का दारोमदार उन पर रहेगा।

बीजेपी की पहली कैंडिडेट लिस्ट में 71 सीटों पर नाम घोषित हुए थे, जो इस प्रकार हैं-
बेतिया- रेणु देवी

रक्सौल- प्रमोद कुमार सिन्हा

पिपरा- श्यामबाबू प्रसाद यादव

मधुबन- राणा रणधीर सिंह

मोतिहारी- प्रमोद कुमार

ढाका- पवन जायसवाल

रीगा- बैद्यनाथ प्रसाद

बथनाहा- अनिल कुमार राम

परिहार- गायत्री देवी

सीतामढ़ी- सुनील कुमार पिंटू

बेनीपट्टी- विनोद नारायण झा

खजौली- अरुण शंकर प्रसाद

बिस्फी- हरिभूषण ठाकुर बचौल

राजनगर- सुजीत पासवान

झंझारपुर- नीतीश मिश्रा

छातापुर- नीरज कुमार सिंह बबलू

नरपतगंज- देवंती यादव

फारबिसगंज- विद्यासागर केसरी

सिकटी- विजय कुमार मंडल

किशनगंज- स्वीटी सिंह

बनमनखी- कृष्ण कुमार ऋषि

पूर्णिया- विजय कुमार खेमका

कटिहार- तारकिशोर प्रसाद

प्राणपुर- निशा सिंह

कोढ़ा- कविता देवी

सहरसा- आलोक रंजन झा

गौरा बौराम- सुजीत कुमार सिंह

दरभंगा- संजय सरावगी

केवटी- मुरारी मोहन झा

जाले- जीवेश मिश्रा

औराई- रमा निषाद

कुढ़नी- केदार प्रसाद गुप्ता

बरुराज- अरुण कुमार सिंह

साहेबगंज- राजू कुमार सिंह

बैकुंठपुर- मिथिलेश तिवारी

सीवान- मंगल पांडेय

दरौंदा- कर्णजीत सिंह

गोरेयाकोठी- देवेश कांत सिंह

तरैया- जनक सिंह

अमनौर- कृष्ण कुमार मंटू

हाजीपुर- अवधेश सिंह

लालगंज- संजय कुमार सिंह

पातेपुर- लखेंद्र कुमार रौशन

मोहिउद्दीननगर- राजेश कुमार सिंह

बछवाड़ा- सुरेंद्र मेहता

तेघड़ा- रजनीश कुमार

बेगूसराय- कुंदन कुमार

भागलपुर- रोहित पांडेय

बांका- राम नारायण मंडल

कटोरिया- पूरण लाल टुडू

तारापुर- सम्राट चौधरी

मुंगेर- कुमार प्रणय

लखीसराय- विजय कुमार सिन्हा

बिहारशरीफ- सुनील कुमार

दीघा- संजीव चौरसिया

बांकीपुर- नितिन नवीन

कुम्हरार- संजय गुप्ता

पटना साहिब- रत्नेश कुशवाहा

दानापुर- रामकृपाल यादव

बिक्रम- सिद्धार्थ सौरव

बड़हरा- राघवेंद्र प्रताप सिंह

आरा- संजय सिंह टाइगर

तरारी- विशाल प्रशांत

अरवल- मनोज शर्मा

औरंगाबाद- त्रिविक्रम सिंह

गुरुआ- उपेंद्र दांगी

गया शहर- प्रेम कुमार

वजीरगंज- बीरेंद्र सिंह

हिसुआ- अनिल सिंह

वारसलीगंज- अरुणा देवी

जमुई- श्रेयसी सिंह