महासमुन्द।महासमुंद में एक राष्ट्र एक चुनाव की अवधारणा के समर्थन मे प्रस्ताव पारित करने के लिए परिषद की बैठक मे शामिल करने हेतू 17 अप्रेल को आवेदन दिया गया था परिषद की बैठक मे निवेदन करने पर तथा लगभग 20 सदस्यो के समर्थन मे हाथ उठाने के बावजूद अध्यक्ष द्वारा चर्चा पर नही लेने से आज पुनः नगर पालिका अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को नगर पालिका अधिनियम की धारा 57 के अंतर्गत विशेष सम्मेलन बुलाने की मांग को लेकर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी पार्षद गण पवन पटेल( पूर्व नपाध्यक्ष) नानू भाई (पूर्व उपाध्यक्ष न.पा,) श्रीमति शुभ्रा शर्मा,श्रीमति जरीना हफिज कुरैशी, माखन पटेल,श्रीमति सुनैना पप्पु ठाकुर,श्रीमति सीता डोण्डेकर,श्रीमति कल्पणा सूर्यवंशी, श्रीमति माधुरी धनीराम यदू, श्रीमति प्रीति बादल मक्कड़, निश्चय पुनम चंद्राकर,चंद्रशेखर बेलदार,श्रीमति भारती राजेन्द्र चंद्राकर,भाउराम साहू,पियुष साहू, धनेश्वरी सोनाधर सोनवानी ने आवेदन दिया और एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर शीघ्र ही विशेष बैठक बुलाने का आग्रह किया है श्री राठी ने बताया की भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को अधिक प्रभावी पारदर्शी और आर्थिक रूप से सुदृढ बनाने के लिए यह विधेयक मील का पत्थर साबित होगा। एक राष्ट्र एक चुनाव से समय,संसाधन और प्रशासनिक खर्चो की बचत होगी तथा देश के विकास कार्यो मे निरन्तरता बनी रहेगी इसलिए ऐसे विषय पर तत्काल विशेष बैठक की मांग को स्वीकार करते हूवे बैठक बुलाई जावे।








