वाटर ए.टी.एम. का 15 दिन पूर्व निरीक्षण उपरान्त आज से प्रारम्भ – देवीचन्द राठी

0
58


वाटर ए.टी.एम. का 15 दिन पूर्व निरीक्षण उपरान्त आज से प्रारम्भ – देवीचन्द राठी
महासमुन्द। नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने गत दिनों बस स्टैण्ड स्थित वाटर ए.टी.एम. का निरीक्षण किया था जिसमें जानकारी हुई कि वाटर ए.टी.एम. की स्थिति खराब है लोगों की शिकायत भी प्राप्त हुई थी गर्मी का समय है शुद्ध पेयजल की भारी किल्लत लम्बे समय से रहती है जिस पर स्थल से ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक सालेम से दुरभाष पर निर्देश दिया गया कि 15 दिनों के अन्दर वाटर ए.टी.एम. को ठीक कराते हुये लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जावे सी.एम.ओ. ने गम्भीरता से लेते हुये वाटर ए.टी.एम. के इंजीनियर व उनकी टीम को बुलाकर चालू कराया।
श्री राठी ने आगे बताया कि आज से वाटर ए.टी.एम. चालू हो गया है अब बस स्टैण्ड में आने वाले मुसाफिरों, आस पास के व्यापारियों ठेले खोमचे वालों को शुद्ध पेयजल की किल्लत नही होगी। खास बात यह रहेगी कि पानी के लिए कोई शुल्क नही लिया जावेगा पहले प्री पेड था अब भाजपा की सरकार में निःशुल्क लोगों को पेयजल प्राप्त होगा। इसके अलावा सी.एम.ओ. को ध्यान आकर्षित कराया गया कि बस स्टैण्ड प्रतिक्षालय में पंखे नही है गर्मी का समय है साफ सफाई भी ठीक से नही हो रही है शिकायत करने पर प्रतिक्षालय के जाले निकाले गये थे। वाटर ए.टी.एम. के पास गंदगी है उसकी भी सफाई आवश्यक है। बस स्टैण्ड की व्यवस्था को दुरूस्त करने की जरूरत है। बस स्टैण्ड के रैन बसेरा में महिला रैन बसेरा में सेफ्टिक टेंक नही है जिसकी अति आवश्यकता है दीवालों की रंगाई पोताई की भी जरूरत है। वाटर ए.टी.एम. चालू करने के समय नगर पालिका उपाध्यक्ष के साथ भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिका, शरद मराठा, रोशन बग्गा, गौरव राठी, रेवा साहू थे।