नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं पार्षदों ने नगर पालिका में अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को आवेदन देकर कहा है कि परिषद की आगामी बैठक 23 अपैल को आयोजित है जिसमें एक राष्ट्र एक चुनाव विषय को शामील किया जावे

0
61

महासमुन्द। उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी, पार्षदगण हरबंश सिंग नानू भाई, पवन पटेल, शुभ्रा शर्मा, भारती चन्द्राकर, भाऊराम साहू, सीता तोन्डेकर, पियुश साहू, माधुरी यदू, प्रीति बादल मक्कड़, जरीना बेगम, माखन पटेल, चन्द्रशेखर बेलदार, कल्पना सूर्यवंशी, निश्चय चन्द्राकर, सुनैना पप्पू ठाकुर, धनेश्वरी सोनवानी, मुन्ना देवार, धनेन्द्र चन्द्राकर व विधायक प्रतिनिधी हफिज कुरैशी ने हस्ताक्षरित आवेदन से मांग की है कि एक राष्ट्र एक चुनाव का मुख्य उद्देश्य लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं के चुनावों को एक साथ आयोजित करना है ताकि समय, संसाधन, और प्रशासनीक खर्चो की बचत हो सके तथा देश के विकास कार्यो में निरन्तरता बनी रहे। इससे राजनैतिक स्थिरता भी आयेगी, मतदाताओं की जागरूकता और भागीदारी बढ़ेगी यह क्रांतिकारी कदम साबीत होगा। भारत का लोकतन्त्र और मजबूत, कुशल, पारदर्शी बन सकता है।
नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक सलामें से भेंट किया गया तथा सामान्य सभा बैठक में जोड़ने कहा गया। इस अवसर पर शहर महामंत्री एम.आर. विश्वनाथन, राजू चन्द्राकर पूर्व पार्षद, सोनाधर सोनवानी पूर्व पार्षद, शरदराव मराठा, गौरव राठी, रोशन बग्गा उपस्थित थे।