केंदुआ मंडल में भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
महासमुंद। भाजपा महिला मोर्चा जिला महासमुंद द्वारा जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन सरायपाली ब्लाॅक के केंदुआ मंडल में आयोजित की गई। जिसमें बताैर मुख्य अतिथि महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी श्रीमती सरला कोसरिया शामिल हुई। विशिष्ट अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल, जनपद अध्यक्ष लक्ष्मी पटेल, जिला पंचायत सदस्य कुमारी भास्कर व सराईपाली नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती पटेल, कार्यक्रम संयोजक श्रीमती महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सुधा साहू प्रमुख रूप उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम मंे सर्वप्रथम स्वच्छता दीदियों एवं नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। पश्चात संबोधन की कड़ी में मुख्य अतिथि श्रीमती सरला कोसरिया ने कहा कि आज महिलाएँ प्रशासनिक पदों के साथ-साथ सरपंच के रूप में गाँवों का भी नेतृत्व कर रही हैं। सरकार द्वारा भी महिलाओं को सम्मान देने के लिए कई मुहीम चलाई जा रही हैं, जिनमें राशन कार्ड में महिला मुखिया की व्यवस्था और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान शामिल हैं। हम सबकी जिम्मेदारी है की हम सब एक-एक पेड़ लगाएं, क्यूंकि हमें देखकर समाज सीखता है, हम महिलाओं के इर्द गिर्द समाज घूमता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण होगी। आज के समय में सफल होने के लिए कई रास्ते हैं और हम उन रास्तों में चलकर सफल उड़ान भर सकते हैं, बशर्ते हमें अपनी रूचि के अनुसार रास्ते तय करना है।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोंगरा पटेल ने कहा कि स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएँ विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर स्वावलंबी बन रही हैं। इस अवसर पर समस्त अतिथियों ने संबाेधित किया। कार्यक्रम संयोजक मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सुधा साहू ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाएँ अब घर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रही हैं। कार्यक्रम में केंदुआ की महिलाओं का सहयोग रहा। यहां की महिलाएं भी आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। सरकार ने महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का मार्ग प्रशस्त किया है, उसका लाभ केंदुआ की महिलाओं लेकर आज परिवार चलाने में सहयोग कर रही हैं। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में महिला मोर्चा के पदाधिकारी, सदस्य व ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थीं।








