महासमुन्द। वार्ड नं. 14 के पार्षद एवं भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक देवीचन्द राठी ने अम्बेडकर चौक स्थित तुमगांव रोड के सड़क का मरम्मत निजी खर्च से कराया उक्त जानकारी देते हुये वार्ड पार्षद देवीचन्द राठी ने बताया कि तुमगांव रोड की सड़क मे 2 साल से 1 फीट गहरा गड्डा हो गया था जिसके चलते कई दूर्घटनायें घटी है तीन दिन पहले एक मजदूर के हाथ ढेला पलट गया जिससे ढेला के चक्का चकना चुर हो गया था। इस कारण मरम्मत आवश्यक हो गया। सीमेन्ट से कांक्रीट कराया गया। श्री राठी ने सड़क मे बड़े बडे़ गड्डे होने का कारण नाली का गोबर पानी रोड में आने के कारण होना बताया है पुरी नाली गोबर से भरी हुई है नगर पालिका प्रशासन को शिकायत के बावजूद ठीक से सफाई नही हो रही है यही स्थिति रही तो नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन करने की मजबूरी हो जायेगी। नालियों में गोबर आने से रोकना आवश्यक है इसके लिए नगरपालिका को कठोर कदम उठाना होगा। नही तो बरसात मे महामारी फैलने की सम्भावना बढ़ जायेगी। अभी भी नाली का पानी कचरा मलमा रोड मे आ रहा है। इस दौरान पलास यादव एवं गौरव राठी उपस्थित थे।








