करणी कृपा पावर प्लांट की समस्याएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है,प्रशासन और प्लांट प्रबंधन द्वारा सभी समस्याओं को जल्द से जल्द सुलझाना चाहिए- विमल चोपड़ा

0
71

महासमुन्द। पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विमल चोपड़ा ने विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि तुमगांव से लगे हुए मां करणी कृपा पावर प्लांट की समस्याएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। जिसका समाधान करना आवश्यक हो गया है।

बता दें कि तुमगांव क्षेत्र में मां करणी कृपा पावर प्लांट (उद्योग) स्थापित है, एक ओर जहां उद्योग होने से हजारों लोगों को रोजगार मिल रहा है वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों का कहना है कि प्लांट होने से प्रदूषण बढ़ रहा है, फसलों को नुकसान हो रहा है, और इसके साथ साथ प्लांट होने के कारण और भी बहुत सी समस्याएं सामने आ रही है।

डॉ. चोपड़ा ने कहा कि क्षेत्र में औद्योगिक अशांति फैली हुई है, प्लांट की समस्याओं के चलते पूरे क्षेत्र के लोगों द्वारा आंदोलन किए जा रहे हैं, चक्का जाम किया जा रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है, इन सभी विषयों को संज्ञान में लेते हुए निराकरण करने की आवश्यकता है, प्रशासन और प्लांट प्रबंधन द्वारा सभी समस्याओं को जल्द से जल्द सुलझाना चाहिए।

प्लांट परिसर में अगर सरकार की और लोगों की निजी जमीन है, तो उन जमीनों का ग्राम पंचायत, लोग और प्रशासनिक अधिकारियों को करणी कृपा प्लांट प्रबंधन के साथ बैठकर मामले को सुलझाना चाहिए तथा उन सभी लोगों को उनके जमीन का मुआवजा दिया जाना चाहिए। तथा प्लांट के कारण जिन किसानों के फसलों को क्षति पहुंची है, उनको मुआवजा दिलाने का काम प्रशासन को करना चाहिए, और प्लांट को निर्देशित किया जाना चाहिए कि प्रदूषण बिल्कुल शून्य हो।

डॉ. चोपड़ा ने आगे कहा उद्योग स्थापित होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को रोजगार मिलता है, पर उद्योग स्थापित करने वाले यह सुनिश्चित करें कि उद्योग में प्रदूषण बिल्कुल शून्य हो, और अगर उद्योग के आसपास के फसलों को नुकसान पहुंच रहा है तो लोगों के क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे को त्वरित भुगतान करें। तथा उद्योग में सभी सुरक्षा संबंधी व्यवस्था आवश्यक रूप से करना सुनिश्चित करें, प्लांट प्रबंधन यह ध्यान रखें कि प्लांट संचालन के कारण जन जीवन पर प्रभाव न पड़े, और अगर प्रदूषण बढ़ रहा है तो, उस प्रदूषण का निपटारा जल्द करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here