महासमुन्द। महासमुन्द नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 16 आंगनबाड़ी मे शिशु संरक्षण माह के अवसर पर नौ महीने से पांच साल के बच्चों को में विटामिन ए की और आयरन सिरप पिलाया गया. इस अवसर पर पार्षद धनेन्द्र चन्द्राकर (विक्की) ने 2 घंटे बच्चों के साथ समय बिताये और बच्चों को विटामिन ए और आयरन के सिरप अपने हाथों से पिलाते दिखाई दिये।








