महासमुन्द। महासमुंद नगरपालिका परिषद के चुनाव मे भाजपा से वार्ड क्रमांक 20 का प्रत्याशी निश्चचय चन्द्राकर को बनाया उसने भारी मतों से चुनाव जीत कर लोगों को चौका दिया राजनीति में नया चेहरा उभरकर सामने आया है माना जा रहा कि मिलनसार युवा पार्षद निश्चय का नाम उपाध्यक्ष बनाने में सबसे आगे हमने भाजपा के कुछ नेताओं से बात किया तो पता चला कि युवा नगर पालिका का अध्यक्ष निखिल कांत है इस वजह से भाजपा भी युवा मिलनसार पार्षद निश्चय चन्द्राकर को नगर पालिका महासमुंद उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दे सकती है। सबसे कम उम्र 24 साल के युवा नेता को वार्ड क्रमांक 20 के जनता ने निश्चय को पार्षद चुना और अब भारतीय जनता पार्टी पार्षद की पूर्ण बहुमत है इसलिए युवा पार्षद को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप सकती है खैर ये तो समय ही बतायेगा कि महासमुन्द नगर पालिका का उपाध्यक्ष कौन होगा आपको बता दें कि महासमुंद के वार्ड 20 मे कुल 1306 वोटों में 822 लोगो ने मतदान किया। जिसमें 822 में से 550 वोट निश्चय चन्द्राकर को मिला। और कांग्रेस प्रत्याशी….. को 163 वोट,आप आदमी पार्टी प्रत्याशी को 97 वोट मिला। चुनाव जीतने के बाद निश्चय चन्द्राकर ने कहा कि ये सब जनता का आशीर्वाद है जो मुझे जनता के द्वारा पार्षद के रूप सेवक बनने का मौका मिला है। छत्तीसगढ़ समाचार ने निश्चय चन्द्राकर को पुछा कि आपको उपाध्यक्ष बनाने की चर्चा है इस पर क्या कहेंगे फिर निश्चय चन्द्राकर ने कहा हां हमारे भाजपा के वरिष्ठ पार्षद और भारतीय जनता पार्टी मुझे जिम्मेदारी सौंपेगी तो जरूर निभिऊंगा। वार्ड क्रमांक 20 में निश्चय चन्द्राकर के सभी विपक्षी प्रत्याशियों का ज़मानत जप्त हुआ हैं। निश्चय चन्द्राकर बचपन से राजनीति से जुड़ा हुआ है इससे पहले महासमुंद भाजपा नगर मंडल में भाजयुमो शहर उपाध्यक्ष रहा । घर में पिता जी पूर्व में महासमुंद नगर पालिका पारिषद में वार्ड 10 से पार्षद रह चुके हैं एवं पार्षद दल के नेता,पूर्व राज्यमंत्री एवं पूर्व विधायक महासमुंद रह चुके हे। निश्चय पूनम चन्द्राकर का कहना है परिवारिक पृष्ठ भूमि राजनीतिक होने के कारण उन्हें देख के राजनीति में कदम रखा। निश्चय चन्द्राकर ने कहा वार्ड 20 के जनता का आशीर्वाद एवं स्नेह मिला उनका आभारी हूं एवं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का आभारी हु जो मुझ पर भरोसा जताया।








