अपने मताधिकार का करें उपयोग, नगर विकास में बने सहयोगी : योगेश्वर राजू सिन्हा 

0
171

महासमुंद। नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज होने वाले मतदान के संबंध में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने जनता से अपील की है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा है कि मतदान करना हमारा अधिकार है इसलिए आप सभी मतदान अवश्य करें। नगर विकास में सहयोगी बनने के लिए प्रत्येक व्यक्ति का मतदान करना जरूरी है। 

जारी विज्ञप्ति में उन्होंने कहा है कि आप सभी ने मिलकर राज्य में हमारी भाजपा सरकार बनाने में सहयोग प्रदान किया था। साथ ही आप जनता जनार्दन ने ही तीसरी बार नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाया है। अब इस डबल इंजन सरकार को ट्रिपल इंजन में बदलना है। नगरों में भी भाजपा सरकार बनाना है, इसके लिए आप सभी का मतदान करना महत्वपूर्ण है। भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में अपना बहुमूल्य वोट देवें, इससे आपके क्षेत्र में विकास की गंगा बहने लगेगी। राज्य और केंद्र की अनेक कल्याणकारी योजनाओं को आप तक पहुंचाने में आसानी होगी। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी आपके घर तक आशीर्वाद लेने पहुंचे थे, जिसका आप सभी जनता जनार्दन ने भरपूर सहयोग किया है। अब आज मतदान का दिन है आज भी आप सभी से सहयोग की अपेक्षा है। भाजपा प्रत्याशियों को अपना बहुमूल्य वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाए। जिस प्रकार दिल्ली की जनता ने एक बार विकास को चुना है और भाजपा को दिल्ली की सत्ता सौंपी है ठीक उसी प्रकार आप भी नगरीय निकायों में भाजपा सरकार बनाने में अमूल्य योगदान देवें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here