पूर्व संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर बने धमतरी निगम के पर्यवेक्षक

0
95
Vinod Chandrakar

पूर्व संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर बने धमतरी निगम के पर्यवेक्षक
महासमुंद। नगरीय निकाय चुनावों को लेकर छ.ग. प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने समस्त नगरीय निकायों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। जिसमें धमतरी नगर निगम के लिए पूर्व संसदीय सचिव व महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के लिए जारी आदेशानुसार श्री चंद्राकर धमतरी निगम के लिए गठित प्रभारी, वार्ड समितियों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर धमतरी जिलाध्यक्ष सहित जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों से रायशुमारी कर जितने योग्य प्रत्याशी का नाम पीसीसी को प्रेषित करेंगे। श्री चंद्राकर ने पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी मिलने पर कहा कि पूरे प्रदेश में नगरीय निकायों में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। प्रदेश में भाजपा की वादाखिलाफी तथा भ्रष्ट रवैये से हर वर्ग में आक्रोश है। जनता आगामी निकाय चुनावों में भाजपा को सबक सिखाएगी। प्रदेश में भाजपा सरकार ने अनेक जुमले फेक कर सरकार बनाया। लेकिन, वादे नहीं निभाए। किसानों से किया वादा, युवा, महिलाओं, बुजुर्गों सहित हर वर्ग को ठगने का काम भाजपा ने किया। 500 रुपए में रसोई गैस, युवाओं को नौकरी, माताओं बहनों को स्वरोजगार, किसानों को धान का 3100 रुपए एकमुश्त भुगतान, ग्राम पंचायतों में अलग काउंटर लगाकर धान भुगतान की सुविधा का वादा भाजपा भूल गई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here