भारत स्काउट एवं गाइड्स राज्य संघ छत्तीसगढ़ में मनीष शर्मा को राज्य मुख्यालय आयुक्त के पद संभालने की मिली जिम्मेदारी

0
7

महासमुंद। भारत स्काउट एवं गाइड्स राज्य संघ छत्तीसगढ़ में मनीष शर्मा को राज्य मुख्यालय आयुक्त के पद संभालने की जिम्मेदारी मिली है मनीष शर्मा ने कहा मुझे राज्य मुख्यालय आयुक्त, स्काउट जैसे महत्वपूर्ण दायित्व की जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए बड़े भैया श्री इंद्रजीत सिंह खालसा जी, राज्य मुख्य आयुक्त, छत्तीसगढ़ शासन का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार आपने मुझ पर जो विश्वास और जिम्मेदारी सौंपी है, मैं उसका पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करूंगा और स्काउटिंग के उद्देश्यों एवं संगठन को आगे बढ़ाने के लिए सदैव प्रयासरत रहूंगा।इस अवसर पर मैं श्री इंद्रजीत सिंह खालसा जी एवं उनकी पूरी टीम का भी हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं।आप सभी का स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद सदैव मिलता रहे।सादर धन्यवाद एवं आभार। मनीष शर्मा।