महासमुंद में गूंजा देशभक्ति का जयघोष — निकली भव्य तिरंगा यात्रा

0
21

महासमुंद। भाजपा शहर मंडल महासमुंद द्वारा राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा लोरिया चौक से प्रारंभ होकर बेतवा टॉकीज, गांधी चौक होते हुए पुनः लोरिया चौक पहुंची।इस भव्य तिरंगा यात्रा में शहर के वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिक, विभिन्न समाजों के प्रमुख, पार्षदगण, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में स्कूल के छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक शामिल हुए।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष येतराम साहू जी, महासमुंद विधानसभा विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा जी, जिला महामंत्री थान सिँह दीवान मंडल प्रभारी मोनिका साहू जी, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका जी, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचांद राठी जी एवं भूतपूर्व सैनिक युवराज चंद्राकर जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए बड़ी संख्या में नागरिकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश दिया। पूरे मार्ग में भारत माता के जयकारों और तिरंगे की शान से वातावरण देश भक्तिमय हो उठा कार्यक्रम को संचालित महामंत्री मीना वर्मा अग्रज शर्मा के किये