भाजपा शहर मंडल द्वारा बूथ अध्यक्षों का डिजिटल प्रशिक्षण आयोजित

0
14

महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल द्वारा बूथ अध्यक्षों के लिए डिजिटल प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य संगठन के डिजिटल कार्यों को अधिक प्रभावी बनाना तथा बूथ स्तर तक डिजिटल माध्यमों के उपयोग को सशक्त करना था।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष श्री येतराम साहू जी ने बूथ अध्यक्षों को संगठन की मजबूती एवं डिजिटल तकनीक के प्रभावी उपयोग पर मार्गदर्शन दिया। शहर मंडल अध्यक्ष श्री महेंद्र सिका ने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर संगठनात्मक कार्यों को गति देने का आह्वान किया। साथ में अपने बूथ में देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात सुनने की सुनिश्चित करले
इस अवसर पर जिला महामंत्री श्रीमती मीना वर्मा एवं आईटी सेल जिला प्रभारी श्री नरेश नायक ने डिजिटल प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग तथा संगठन  के विभिन्न डिजिटल अभियानों की जानकारी देते हुए प्रशिक्षण प्रदान किया।

कार्यक्रम में शहर मंडल के बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा डिजिटल प्रशिक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। नअंत में सभी ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया प्रमुख रूप पार्षद शुभ्रा शर्मा कल्पना सूर्यवंशी मधु यादव हनीश बग्गा शक्ति केंद्र प्रभारी प्रकाश शर्मा हिमांशु चंद्राकर नईम खान पांडू राम मदनकरआनंद गिरी दुर्गा सर्वा आकाश पांडे खुशाल ठाकुर जतिन रूपरेला सोना धर सोनवानी पुष्पांजलि सिंह गोपी कनौजे अमित साहू प्रहलाद यादव खिलावन यादव सुरेंद्र दास मानस साहू किशन बारिया ललित माझी सारिका यादव रेखा बेहरा निशा नायक जरूरी था धनीराम यादव फगुआ पटेल थनेंद्र साहू भुनेश्वर साहू आदि उपस्थित रहे