प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर विधायक ने बकला बाबा मंदिर में की पूजा अर्चना

0
17

महासमुंद। बुधवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को 12 वर्ष पूर्ण हुए। इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने ग्राम भोरिंग स्थित बकला बाबा मंदिर में पूजा अर्चना की। साथ ही भगवान महादेव एवं दुर्गा माता की भी पूजा अर्चना कर प्रधानमंत्री जी के यशस्वी होने के साथ देशवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। इसके पश्चात उन्होंने मंदिर परिसर में ही आमजनों से भेंट मुलाकात की। ग्रामीणों ने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के समक्ष अपनी मांग एवं समस्याओं को रखा।

विधायक ने आए हुए ग्रामीणों से बारी-बारी से मुलाकात कर उनकी बातों को सुना। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए निराकरण के पूर्ण आश्वासन दिया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को 12 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। उनका यह कार्यकाल देशवासियों के सेवा में समर्पित है। 2014 में जब वे पहली बार प्रधानमंत्री बने तब से लेकर आज तक वें बिना रुके व बिना थके देश की सेवा कर रहे हैं। उनका देश के प्रति जो समर्पण है वो हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। आगे कहा कि आज केंद्र और राज्य में भाजपा की डबल इंजन सरकार भी नरेंद्र मोदी के गारंटी में आमजन की समस्याओं को दूर करके उन्हें खुशहाल जीवन देने में मदद कर रही है। साथ ही विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश, प्रदेश का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। यह रहे उपस्थित इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष तेजेंद्र शर्मा, वरिष्ठ नेतागण मोती साहू, धर्मेंद्र महोबिया, किरण ढीढी, राधेश्याम साहू, पार्वती साहू, ओसराम ढीढी, पोखन ढीढी, चैनू साहू, अन्य नेतागण पप्पू पटेल, शरद मराठा, रामेश्वर पटवा, वरिष्ठ नागरिक डॉ. उदयराम साहू, डॉ. रेखराम साहू, जनपद सदस्य प्रियंका लवेश ढीढी, भोरिंग सरपंच लीला लोकेश्वर साहू, पूर्व सरपंच देवनाथ साहू, अछोला सरपंच संतोष साहू, उप सरपंच विश्वनाथ रैला, बेलटुकरी सरपंच लंकेश चतुर्वेदी, अछोली उप सरपंच संतराम साहू सहित अन्य नेतागण, पदाधिकारीगण और ग्रामीणजन उपस्थित थें।