भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल महासमुंद द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सफल एवं जनकल्याणकारी 12 वर्षों के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर बोरुंदा चौक स्थित गणेश मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्र सेवा हेतु निरंतर ऊर्जा प्रदान करने की कामना की।
कार्यक्रम के पश्चात भाजपा शहर मंडल महासमुंद द्वारा “प्रगति पत्र पदयात्रा” के अंतर्गत महासमुंद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान केंद्र सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे क्षेत्र में हुए विकास कार्यों, यात्री सुविधाओं के विस्तार तथा अधोसंरचना विकास का अवलोकन किया गया।
भाजपा के वरिष्ठ जनों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति तथा वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां प्राप्त की हैं। प्रगति पत्र पदयात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को आम जनता तक पहुंचाना तथा पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियों से नागरिकों को अवगत कराना है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री येतराम साहू, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ विमल चोपड़ा बीज निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर, स्काउट एवं गाइड के मुख्य आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह गोल्डी, जिला महामंत्री श्री थान सिंह दीवान, भाजपा वरिष्ठ नेता श्री संदीप दीवान, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर सतपाल सिंह पाली वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप दीवान मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह का नगर पालिका उपाध्यक्ष देवी चंद राठी उत्तर प्रहरे पवन पटेल मनीष बंसल मीना वर्मा अग्रज शर्मा एम आर विश्वनाथन अरविंद प्रहारे झनक लाल साहू राजू चंद्राकर पार्षद शुभ्रा शर्मा पीयूष साहू भारती चंद्राकर मकान पटेल धनेश्वरी सोनवानी कल्पना सूर्यवंशी आनंद साहू अमन वर्मा हनीश बग्गा भगवती करकसे दुर्गा सर्वा मैना कोसले सोनाधार सोनवानी खिलावन यादव अभिषेक पांडे मधु यादव सारिका यादव हरीश दीपक राव आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित है








