भाजपा शहर मंडल महासमुंद द्वारा शीतली नाला में स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

0
15

महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल महासमुंद द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शीतला नाला क्षेत्र में स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर स्वच्छता एवं हरित पर्यावरण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष श्री येतराम साहू, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. विमल चोपड़ा, बीज निगम अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर, शहर मंडल अध्यक्ष श्री महेंद्र सिका, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी मंडल महामंत्री मिना वर्मा अग्रज शर्मा सांसद प्रतिनिधि श्री महेंद्र जैन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान शीतली नाला क्षेत्र में साफ-सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री येतराम साहू ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक नागरिक को अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए आगे आना चाहिए।

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. विमल चोपड़ा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

कार्यक्रम में महेश चंद्राकर, संदीप दीवान, लक्ष्मीधर पाणिग्रही, चंद्रशेखर साहू,  मोहन साहू, आलोक दुबे, पार्षद पीयूष साहू माखन पटेल मनीष शर्मा वाली सोनाधार सोनवानी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राकेश सचदेवा हिमांशु चंद्राकर भगवती करकेसे लक्ष्मी साहू दुर्गा सर्वा देवेंद्र चंद्राकर नंदू जल छत्री तुलसीराम सिन्हा संजय चंद्राकर राधे कृष्णा दुबे अभिषेक पांडे पंकज कचना समीर करकसे अशोक ध्रुव छन्नू साहू गुड्डा सिंह केशव साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे