महासमुंद। बंगाली समाज द्वारा आयोजित महाकाली विसर्जन की भव्य शोभा यात्रा मे विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, न.पा. उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा नेता संदीप घोष रमेश साहू, शामिल होकर एवं भक्तों मॉ काली की पूजा अर्चना की। समाज जनो को काली पूजा की बधाई एवं शुभकामनाऐ विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने दी और कहा की बंगाली समाज लगातार कई वर्षो से दीपावली मे काली पूजन का कार्यक्रम आयोजित करते है मॉं काली के दिव्य शक्ति से क्षेत्र व छ.ग. प्रदेश के उत्तरोत्तर प्रगति समृध्दी की कामना विधायक ने की।








