महासमुन्द। जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग से जिले भर से 346 लोग काशी विश्वनाथ, प्रयागराज दर्शन के लिए 27 अक्टूबर को रवाना होंगे। सभी दर्शन करने वाले को नगर पालिका के मांगलिक भवन में ठहरने की व्यवस्था की गई है। व्यवस्था को देखने नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी, भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिका, भाजपा नेता शरद मराठा मांगलिक भवन पहुंचे। सभी यात्रियों से कुशल क्षेत्र पुछा गया। भोजन की व्यवस्था देखी गई। रात्रि विश्राम की व्यवस्था भी देखी गई। 27 अक्टूबर को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, भाजपा नेताओं द्वारा झण्डी दिखाकर रवाना किया जायेगा। शासकीय डाॅक्टरों के द्वारा यात्रियों का मेडिकल चेकअप भी किया जा रहा है।








