खाना बनाते हुए अक्सर छोटी-छोटी ट्रिक्स काफी काम आसान कर देती हैं। इनमें से ही एक है कुछ भी तलने से पहले तेल में हल्का सा नमक मिला देना। जी हां, ये एक दादी-नानी के जमाने का पुराना नुस्खा है, जो काफी असरदार है। क्या आपको पता है भला ऐसा क्यों किया जाता है? दरअसल इसके पीछे एक नहीं बल्कि कई कारण हैं। इससे खाने का स्वाद और बनावट दोनों पर असर पड़ता है, साथ ही कुकिंग भी आसान हो जाती हैं। तो चलिए जानते हैं कई लोग ऐसा क्यों करते हैं।
तेल के छींटे नहीं पड़ते
तलते हुए सबसे बड़ी समस्या आती है, तेल के छींटे पड़ना। दरअसल ऐसा तब होता है, जब तेल में मॉइश्चर या पानी की बूंदे रह जाती हैं। इससे गैस, बर्तन और दीवारें भी गंदी होती हैं और त्वचा के जलने का डर भी रहता है। ऐसे में अगर आप कुछ भी तलने से पहले गर्म तेल में चुटकी भर नमक मिला देती हैं, तो तेल के छींटे नहीं पड़ते। डेली कुकिंग के लिए ये बहुत ही इफेक्टिव टिप है।
खाना बनता है और क्रिस्पी, नहीं सोखता तेल
तलने से पहले अगर तेल में हल्का सा नमक मिला देते हैं, तो खाना ज्यादा क्रिस्पी बनता है। नमक किसी भी तरह की नमी और मॉइश्चर को बाहर निकाल देता है, जिससे खाने का कुरकुरापन बढ़ जाता है। इतना ही नहीं, अक्सर पूड़ी, कचौड़ी जैसे स्नैक्स जो अक्सर तेल सोख लेते हैं, उनमें भी ये ट्रिक बहुत काम आती है। इससे ये ज्यादा तेल नहीं सोखते और एकदम खस्ता बनते हैं।
ध्यान रखें ये बातें
तलने से पहले तेल में हल्का सा नमक डालना कुकिंग को भी आसान बनाता है और खाने का स्वाद भी बढ़ाता है। हालांकि ध्यान रहे ज्यादा नमक ना डालें, इससे खाने का स्वाद बदल सकता है। इसके अलावा ज्यादा नमक डालने से तेल की रंगत और स्वाद भी दोनों बदल जाते हैं। इसलिए जरूरतो ही ये ट्रिक ट्राई करें।








