महासमुंद। शहर के युवा समाजसेवी नरेश नायक ने दीपोत्सव के दाैरान फुटपाथ पर दीये और अन्य पूजा सामग्री बेच रही माताओं-बहनों को साड़ी भेंटकर खुशियाँ बांटी। युवा समाजसेवी नायक के इस कार्य का सर्वत्र प्रशंसा हो रही है। नायक ने कहा कि दीपावली के माैके पर सड़क किनारे बैठकर माताएं, बहने दीये, मिट़्टी की प्रतिमा व अन्य पूजा सामग्री बेचती हैं। दिनभर धूप में रहकर वे लोगों के घरों तक खुशियाँ पहुँचाती हैं। ऐसे में इन माताओं-बहनों की दिवाली रोशन करने थोड़ी सी खुशी बांटने का काम मैंने किया है। सड़क किनारे सामान बेचने बैठी सभी महिलाओं को साड़ी भेंटकर दीवावली की शुभकामनाएं दीं। खुशियों पर सभी का हक है।








