रुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम 

0
8

महासमुन्द। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा श्रावण मास में आयोजित रूद्राभिषेक एवं हवन-पूजन में मंगलवार को कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम शामिल हुए। उन्होंने रुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य तथा समस्त नागरिकों के कल्याण की कामना की।

पूजन-अर्चना के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक एवं हवन सम्पन्न हुआ। 

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपराओं में धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सामाजिक समरसता तथा आध्यात्मिक चेतना का संचार करते हैं। उन्होंने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा को परिवार सहित इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही उपस्थित श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों से मुलाकात करते हुए मंत्री ने सभी को भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि धर्म और संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर हैं, जिनका संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी का दायित्व है। 

इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा नेता अग्रज शर्मा, बंटी शर्मा, मधु यादव, लक्ष्मी साहू, माखन पटेल, पीयूष साहू, दिनेश रूपरेला, नईम खान, अभिषेक पांडे, गुड्डा सिन्हा सहित अन्य नेतागण, पदाधिकारीगण उपस्थित थें।