दिग्गज एक्ट्रेस मधुमती का निधन, अक्षय कुमार बोले- आपकी हर याद रहेगी

0
16

दिग्गज एक्ट्रेस और डांसर मधुमती का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने 87 की उम्र में आखिरी सांस ली है। मधुमती फिल्म आंखें, टावर हाउस, शिखारीस मुझे जीने दो जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। मधुमती का कई बार उस समय की डांस क्वीन हेलन से भी कम्पेयर किया जाता था। अब मधुमती के निधन पर कई स्टार्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

विंदु दारा सिंह का पोस्ट

विंदु दारा सिंह ने उनकी फोटो शेयर कर लिखा, ‘भगवान आपकी आत्मा को शांति दें। हमारी टीचर और गाइड मधुमती जी। एक खूबसूरत लाइफ जीने वालीं जिसमें प्यार और आशीर्वाद भरा था।’

अक्षय कुमार का पोस्ट

अक्षय कुमार ने भी मधुमती के साथ पुरानी फोटो शेयर की और लिखा, ‘मेरी पहली और हमेशा की टीचर। जो भी मुझे डांस के बारे में पता है, मैंने आपके कदमों से सीखा मधुमती जी। हर अदा, हर एक्सप्रेशन में आपकी याद हमेशा साथ रहेगी। ओम शांति।’

मधुमती का किरयर

मधुमती के बारे में बता दें कि उन्होंने हिंदी, मराठी, पंजाबी और मराठी समेत 70 फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 1957 में मराठी फिल्म से बतौर डांसर डेब्यू किया था। इसके बाद वह 1960 तक काम करती रहीं फिर 1977 में ब्रेक ले लिया। साल 2001 में फिर उन्होंने कमबैक किया। मधुमति ने 19 साल की उम्र में शादी कर ली थी। पति की मौत के बाद उन्होंने अपना सारा फोकस सिर्फ टीचिंग, डांस में लगा दिया।