।अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन एक्टर्स में शामिल हैं जो साल में लगातार काम करते जाते हैं. एक्टर की एक साल में सबसे ज्यादा फिल्में रिलीज होती हैं. पिछले कई साल से भले ही अक्षय कुमार की बॉलीवुड फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई हैं, लेकिन उन्होंने ब्रेक नहीं लिया है. वो लगातार काम किए जा रहे हैं. अक्षय बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में से एक हैं. लगातार फ्लॉप के बाद एक्टर की फीस पर भी सवाल उठ रहे थे. ऐसे में हाल ही में उन्होंने अपनी कमाई और फीस से जुड़े सवालों पर चुप्पी तोड़ते हुए जवाब दिए हैं.
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म जॉली एलएलबी 3 में वकील के किरदार में नजर आ रहे हैं. हाल ही में उन्होंने शो आप की अदालत में शिरकत की. इस शो पर अक्षय ने अपनी कमाई और उससे जुड़े सवालों पर चुप्पी तोड़ी. अक्षय कहते हैं कि उनकी कमाई पर अक्सर सवाल उठाए जाते हैं, लेकिन उनके पास अगर पैसे हैं, तो उन्होंने वो पैसे किसी से लूटे नहीं हैं, वो पैसे उन्होंने मेहनत से कमाए हैं.

भरता हूं सबसे ज्यादा टैक्स’
इस सवाल के बारे में आगे अपनी राय रखते हुए अक्षय कहते हैं, ‘पैसा कमाता हूं, टैक्स देता हूं, और उन पैसों से काफी सेवा करता हूं. यह मेरा धर्म है. बाकी चाहे कुछ भी कहे, मैं कुछ विश्वास नहीं करता… अगर आपको फीते काटने से पैसा मिलता है तो क्या समस्या है? वह पैसा देने को तैयार है? जब तक आप किसी से चोरी नहीं कर रहे, जब तक आप किसी को लूट नहीं रहे हो, जब तक आप मेहनत कर रहे हैं तब तक कोई समस्या नहीं है. मुझे परवाह नहीं है अगर वे कहते हैं कि मैं पैसों के प्रति लालची हूं.’
अब अगर अक्षय कुमार की लेटेस्ट फिल्म जॉली एलएलबी 3 की बात करें तो इस फिल्म से अक्षय कुमार को कई साल बाद बॉक्स-ऑफिस पर सफलता मिली है. उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी हैं. इस फिल्म वो अरशद वारसी, हुमा कुरैशी, अमृता राव के साथ नजर आए हैं. इस फ्रेंचाइजी की सफलता से अक्षया सालों बाद बॉक्स-ऑफिस पर वापसी कर पाए हैं.