15 महीने की विष्णु देव सरकार के पास जनता के लिए कोई उपलब्धि नहीं,सीबीआई का दुरुपयोग कर माहौल तैयार करने की कोशिश की गई,पूर्व मंत्री और आदिवासी नेता कवासी लखमा को झूठे आरोप में जेल भेजा गया- डॉ. रश्मि

0
67

महासमुन्द। महासमुंद कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने कहा कि 15 महीने की विष्णु देव सरकार के पास जनता के लिए कोई उपलब्धि नहीं है, इसलिए जनता का ध्यान भटकाने के लिए यह सब किया गया है. साय सरकार ने प्रधानमंत्री के सामने यह दिखाने का प्रयास किया कि हम कार्रवाई कर रहे हैं, सीबीआई का दुरुपयोग कर माहौल तैयार करने की कोशिश की गई
आगे डॉ रश्मि चंद्राकर ने कहा कि ईडी और आईटी के छापे से पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय भूपेश बघेल को उनके कर्मों का फल मिल रहा है?
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कर्म छत्तीसगढ़ियावाद को बढ़ावा दिया छत्तीसगढ़ी तीज त्योहारों को राष्ट्रीय पहचान दिलाया
छत्तीसगढ़ियों को धान की असली कीमत दिलाई
राजिम कुम्भ का नाम पुन्नी मेला किया छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति हर जिले में लगवाया छत्तीसगढ़ में बिहार तिहार का विरोध किया ये सब परदेशियावादी पार्टी कहाँ सह पाएगी? आगे डॉ रश्मि ने कहा कि भाजपाइयों को भूपेश बघेल का खौफ कितना है समझिये एक महीने के अंदर दो बार छापे डाले गये। पहले जब कका को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया और अब जब उन्हें ड्राफ्टिंग कमेटी का सदस्य बनाया गया।इससे यह सिद्ध होता है कि वर्तमान की बीजेपी सरकार अपने उद्योगपति मित्रों के लिए जगह और मौके तलाश रही है. जो इसका विरोध कर रहा है. उसके खिलाफ संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है. छापा मारकर उन्हें डराया जा रहा है।यह रेड सीबीआई का दुरुपयोग है. पूरे तरीके से यह छत्तीसगढ़िया नेतृत्व को दबाने और डराने की कोशिश है. इससे पहले पूर्व मंत्री और आदिवासी नेता कवासी लखमा को झूठे आरोप में जेल भेजा गया।आदिवासी नेता कवासी लखमा को झूठे आरोप में जेल भेजा गया. उसके बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल के यहां ईडी और सीबीआई का छापा पड़ा।