Tuesday, August 4, 2026
Google search engine
Homeमहासमुन्दआप की बैठक में संगठन विस्तार पर बनी रणनीति- आम आदमी पार्टी

आप की बैठक में संगठन विस्तार पर बनी रणनीति- आम आदमी पार्टी

महासमुंद। आम आदमी पार्टी का 1 जुलाई से पूरे प्रदेश के 90 विधानसभा में महासदस्यता अभियान की शुरुआत हो रही है जिसके लिए महासमुन्द जिले के चारों विधानसभाओ में छत्तीसगढ़ प्रभारी मुकेश अहलावत द्वारा चार विधानसभा प्रभारी क्रमशः महासमुन्द-संजय यादव,खल्लारी-सकील खान,बसना-खिरोद पटेल,सरायपाली-आशिक हुसैन की नियुक्ति की गई है,इसी कार्यक्रम के तहत सदस्यता अभियान की तैयारी हेतु महासमुन्द विधानसभा के सिरपुर क्षेत्र के ग्राम अमलोर में संगठन की ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारीयो की बैठक आयोजित किया गया।बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा हुई। बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की रणनीति बनाया गया एवं आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं में “मेरा बूथ सबसे मजबूत”अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओ को सक्रिय रहने को कहा गया।प्रदेश सयुक्त सचिव एवं महासमुंद विधानसभा प्रभारी संजय यादव ने कहा पार्टी की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने अपने अपने बूथ पर संगठन को मजबूत करने की अपील किया साथ ही नए सदस्यों को जोड़ने एवं आम लोगों तक पार्टी की नीतियो को पहुंचाने पर जोर दिया साथ ही साथ जनहित के मुद्दों को उठाने की बात कही।संजय यादव ने आगे कहा संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत होती है पार्टी ईमानदार राजनीति और जन सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।ब्लाक अध्यक्ष तुलुराम ध्रुव ने कहा कि संगठन की सफलता कार्यकर्ताओं की सक्रियता और निष्ठा पर निर्भर करती है।जिला महासचिव मधु यादव ने पार्टी की विचारधारा को घर घर पहुंचने पर जोर दिया।बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा प्रभारी संजय यादव,मधु यादव,तुलुराम ध्रुव,सुमेर सिंह, सुरेश ध्रुव, महावीर ध्रुव,मोतीराम ध्रुव, तामेश्वर कवर,संजय ध्रुव,शहरू यादव,साद राम निषाद,गोपी पटेल,रामदास निषाद,गोरेलाल, ध्रुव, चंद्र शेखर ध्रुव,कमल नारायण ध्रुव, दशरथ खैरवार,भीखम ध्रुव,आदि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शामिल रहे। जिला मीडिया प्रभारीआम आदमी पार्टी महासमुन्द

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular