इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे इंटरनेशनल मैच आज एडिलेड में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। ऑस्ट्रेलिया की टीम में 3 बदलाव हुए हैं। भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के उतरेगी। तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिया था। ऐसे में टीम इंडिया के लिए ये मैच करो या मरो की स्थिति वाला है, क्योंकि इस मैच में भारत हारा तो सीरीज भी गंवा बैठेगा। भारत को अच्छी शुरुआत नहीं मिली है। शुभमन गिल 8 और विराट कोहली लगातार दूसरे मैच में बिना खाता खोले आउट हो गए।
भारत 80 के पार, रोहित ने बढ़ाई रफ्तार
रोहित शर्मा ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर रनों की रफ्तार बढ़ाई है। एक ही ओवर में दो छक्के रोहित ने जड़े। भारत का स्कोर 20वें ओवर से पहले 80 के पार हो चुका है।
रोहित-श्रेयस से उम्मीदें
पिछले 5-6 साल में रोहित शर्मा इतना धीमा नहीं खेले होंगे, जितना समय लेकर वे एडिलेड में खेल रहे हैं। उनके साथ श्रेयस अय्यर हैं। विराट कोहली और शुभमन गिल आउट हो चुके हैं। ऑस्ट्रेलियाई पेसर्स की गेंद काफी ज्यादा स्विंग कर रही है।
विराट लगातार दूसरे मैच में शून्य पर आउट
विराट कोहली के लिए एडिलेड वनडे मैच भी यादगार साबित नहीं हुआ। वे जैवियर बार्टलेट की गेंद पर lbw आउट हो गए। लगातार दूसरे मैच में उनका खाता नहीं खुला।
रोहित शर्मा और विराट कोहली मैदान पर
शुभमन गिल के आउट होने के बाद अब विराट कोहली बल्लेबाजी करने आए हैं। पिछले मैच में फेल रहे रोहित शर्मा और कोहली पर अब भारतीय पारी को आगे बढ़ाने का दारोमदार है।
भारत को पहला झटका, गिल हुए आउट
भारत को 17 रन के स्कोर पर पहला झटका लग चुका है। सातवें ओवर की पहली ही गेंद पर कप्तान शुभमन गिल अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 9 गेंदों में 9 रन बनाए।
जोश हेजलवुड के खिलाफ बहुत संभलकर खेल रहे रोहित
रोहित शर्मा बहुत ही संभलकर खेल रहे हैं। पहले वनडे में सिर्फ 8 रन बनाने वाले शर्मा की कोशिश विकेट पर टिककर पहले अपनी नजरें जमाने पर है। पिछले मैच में वह जोश हेजलवुड का शिकार बने थे। अबकी बार वह उन्हें बहुत संभलकर खेल रहे हैं। वह उनके शुरुआती दोनों ओवर मेडन खेले। 5 ओवर की समाप्ति पर भारत ने 14 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा 24 गेंद में 8 और शुभमन गिल 6 गेंद में 6 रन बनाकर खेल रहे।
संभलकर खेल रहे हैं रोहित शर्मा और शुभमन गिल
रोहित शर्मा और शुभमन गिल भारतीय पारी को काफी संभलकर आगे बढ़ा रहे हैं। 3 ओवर की समाप्ति पर भारत ने 11 रन बना लिए हैं।
ऑस्ट्रेलिया की टीम में 3 बदलाव
ऑस्ट्रेलिया के टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। 3 बदलाव भी ऑस्ट्रेलिया की टीम में देखने को मिले हैं। भारत बिना किसी बदलाव के उतरा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम में एलेक्स कैरी, जैवियर बार्टलेट और एडम जैम्पा की वापसी हुई है। जोश फिलिप, नैथन एलिस और मैट कुहनेमन बाहर गए हैं।
इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, मिशेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, मिचेल स्टार्क, एडम जैम्पा और जोश हेजलवुड
भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज
कुछ ही देर में होगा टॉस
इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया दूसरे वनडे मैच में टॉस कुछ ही देर में होगा। भारतीय समय के अनुसार सुबह साढ़े 8 बजे टॉस होना है।
साढ़े 8 बजे होगा टॉस
इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया दूसरे वनडे मैच में टॉस भारतीय समय के अनुसार सुबह साढ़े 8 बजे होगा और पहली गेंद 9 बजे फेंकी जाएगी। उस समय ऑस्ट्रेलिया में दोपहर के 2 बजे होंगे और टॉस के समय दोपहर के डेढ़ बजे होंगे।
ऑस्ट्रेलियन स्क्वॉड
मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, एडम जैम्पा, बेन ड्वार्शिस, मार्नस लाबुशेन और जेवियर बार्टलेट
इंडियन स्क्वॉड
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, यशस्वी जयसवाल और ध्रुव जुरेल








