महासमुंद। महासमुन्द के स्वाध्याय केन्द्र में आयोजित प्रभुद्ध जन सम्मेलन में हम सब का श्रीराम टोली परिवार को श्रीफल भेंट कर पूर्व सांसद चुन्नी लाल साहू प्रदेश मंत्री अमित साहू जी जिलाध्यक्ष येतराम साहू जी पूर्व विधायक डाॅ. विमल चोपड़ा व नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी जी ने सम्मान किया
हम सब का श्रीराम टोली के प्रभारी शरद मराठा ने बताया विगत तीन वर्षो से सनातन धर्म के प्रति दिन प्रभु श्रीराम जी के पहेट के 5 बजे से 6.30 बजे तक नगर के चारो ओर श्री राम जय राम जय जय राम का भजन र्कीतन कर पद यात्रा करते है जो निरंतर आगे भी और भारी संख्या के साथ जारी रहेगी इस अवसर पर टोली के सदस्य श्री राजू यादव, भोलाराम विश्वकर्मा, मोहित भोई, प्रकाश भाई, उपमा ठाकुर, पुनिया यादव, दमयंती बाई, भारती साहू, सीमा यादव, आशा बाई, सरस्वती ध्रुव, तोषी राजपुत, आकांक्षा बावनकर, पार्षद कल्पना सुर्यवंशी ने सभी का आभार व्यक्त किया ।








