महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी के संगठन को और अधिक सशक्त एवं जनसंपर्क आधारित बनाने की दिशा में पार्टी नेतृत्व द्वारा युवा शक्ति भागीदारी को देखते हुए श्री **पीयूष अमृत साहू** को **महासमुंद शहर मंडल मंत्री** का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।इस नियुक्ति पर श्री पीयूष अमृत साहू ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश संगठन, जिला अध्यक्ष श्री ऐतराम साहू जी ,महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा जी, मंडल अध्यक्ष श्री महेंद्र सिक्का जी एवं समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे संगठन की रीति-नीति एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने तथा पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिकों तक पहुँचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक सुदृढ़ करने के लिए वे निरंतर सक्रिय रहेंगे।उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपे गए इस दायित्व का पूरी ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करते हुए संगठन विस्तार, कार्यकर्ता सशक्तिकरण एवं जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने श्री पीयूष अमृत साहू को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती प्राप्त होगी।








