स्टाफ नर्स सहित सभी रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू हो : पंकज साहू

0
303

महासमुंद। मेडिकल काॅलेज सह जिला अस्पताल में स्टाॅफ नर्स के 225 पदों पर शीघ्र भर्ती की जाएगी। 3 सितंबर तक इसके लिए आवेदन मंगाए गए हैं। पूर्व पार्षद व समाजसेवी पंकज साहू ने मेडिकल काॅलेज में स्टाफ नर्स सहित विभिन्न रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की थी। उन्होंने जिला अस्पताल सह मेडिकल काॅलेज में स्टाफ की कमी से मरीजों को हो रही परेशानियों पर चिंता व्यक्त करते हुए अस्पताल प्रबंधन पर भर्ती प्रक्रिया में देरी का आरोप लगाया था। श्री साहू ने बताया कि 225 पदों पर स्टाफ नर्स की भर्ती से मेडिकल काॅलेज की व्यवस्था में थोड़ी सुधार आ सकती है। पूर्व पार्षद ने स्टाफ नर्स सहित शेष रिक्त पदों फार्मासिस्ट के 5, सहायक अस्पताल अधीक्षक, डायटिशियन एक पद, बायोकेमिस्ट 1, असिस्टेंट नर्सिंग सुपरिटेंडेंट 1, टेक्टिनकल असिस्टेंट रिक्त 4, सुपरवाईजर रिक्त 2, टेक्निशियन रिक्त 3, ईसीजी टेक्निशियन रिक्त 2, रेडियोग्राफर 3 रिक्त 3, वार्ड ब्वाय स्वीकृत रिक्त 203, लैब अटेंडेंट रिक्त 6, स्ट्रेचर बेयरर रिक्त 6, अटेंडेंट के रिक्त चार पदों पर भी शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।