सुशासन तिहार: सुशासन तिहार के अंतिम दिन नगर पालिका महासमुन्द के शहर के सभी वार्डो से लोग समस्याएं को लेकर पहुंचे,भीड़ को देखकर देवीचंद राठी ने सी.एम.ओ. को काउंटर बढ़ाने को कहा

0
61

महासमुन्द। सुशासन तिहार उत्सव 2025 के अंतिम दिन नगर पालिका महासमुन्द में शहर के लगभग सभी वार्डो से लोग समस्याएं को लेकर पहुंचे । नागरिकों की भीड़ से नगरपालिका में खचाखच भीड़ हो गई थी जनसैलाब को देखकर नगरपालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने सी. एम. ओ. से काउंटर बढ़ाने को कहा , दो काउंटर और बढ़ाए गए तब लोगों ने राहत महसूस की । उपाध्यक्ष देवीचंद राठी व मुख्य नागपालिका अधिकारी अशोक सालेम ने नागरिकों का आवेदन लिया आज तक 4 दिन के तिहार उत्सव में लगभग 700 आवेदन आए। ज्यादातर आवेदन में आवास की समस्याएं, नाली सफाई, महतारी वंदन योजना आदि मूलभूत सुविधाओं को लेकर लोग पहुंचे थे । न.पा. उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने सी एम ओ को निर्देषित करते हुए कहा कि सभी आवेदनों का ऑनलाइन एंट्री कर त्वरित निपटारे वाले प्रकणों का तत्काल समाधान करे बाकी समस्या अन्य विभागों से संबंधित है उन्हें संबंधित विभाग भेजे जावे तथा 5 मई से 31 मई तक सभी वार्डो में शिविर लगाकर समस्याओं का समाधान करना है राज्य शासन ने आदेश किया है जिसका पालन ईमानदारी से होना चाहिए समस्याओं के निपटारे में अधिकारियों द्वारा कोताही न बरता जाए सरकार पूर्णतः गंभीर है कि सुशासन तिहार उत्सव 2025 में आए आवेदनों का जल्द से जल्द निराकरण हो निर्माण संबंधी मांग के आवेदनों को पी. आई.सी. परिषद से राज्य शासन को भेजे जिससे शीघ्र राशि आबंटन कराई जा सके । पार्षद गण पीयूष साहू, राहुल आवडे, भाजपा नेता हनीश बग्गा, लक्ष्मी साहू ,शरद राव, गुलशन राठी, गौरव राठी, रोशन बग्गा, संजय भोई, राधेश्याम साहू, मालेवार उपस्थित थे ।