महासमुंद।संत श्री रविदास जी की 650वीं जयन्ती पर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर संत रविदास के जन्म भूमि से लायी गयी मिट्टी के कलस को सत रविदास के गरूद्वारा पर रखने के बाद संत के भक्त अनुयायी कलस यात्रा निकालकर डोर टू डोर पंहुचकर आरती पूजन किया गया कलस यात्रा बाजा गाजा के साथ भव्य रैली निकाली गयी थी भक्त जन नारा लगा रहे थें जब तक सूरज चांद रहेगा बाबा तेरा नाम रहेगा और बाबा की जयकारा लगा रहे थे। रविदास जी की 650 वीं जयंती पर मिरी समाज द्वारा भव्य कलश यात्र समाज द्वारा संत शिरोमणि रविदास जी की 665वीं जयंती के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई।**समाजजनों ने कलश यात्रा को घर-घर ले जाकर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में समाजजन कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवी चंद राठी तथा पार्षद सीता टांडेकर सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।नगर पालिका उपाध्यक्ष देवी चंद राठी ने समाजजनों के साथ कलश को लेकर यात्रा में सहभागिता की और संत रविदास जी के आदर्शों को समाज में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने समानता, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया, जिसे जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।कलश यात्रा का विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं समाजजनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।








