Tuesday, August 4, 2026
Google search engine
Homeनईदिल्ली43वें जन्मदिन पर Ranbir Kapoor ने इंस्टा पर दिया फैंस को सरप्राइज,...

43वें जन्मदिन पर Ranbir Kapoor ने इंस्टा पर दिया फैंस को सरप्राइज, पीछे से राहा की क्यूट आवाज ने जीता दिल

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणबीर (Ranbir Kapoor) कपूर आज 43 साल के हो गए। वैसे तो एक्टर सोशल मीडिया से दूर रहते है लेकिन अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस को धन्यवाद देने के लिए एक्टर ने एक स्पेशल वीडियो शूट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। रणबीर के फैंस के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं है।

बैकग्राउंड में सुनाई दी राहा की आवाज
इस वीडियो को लाइफस्टार लेबल Arks ने शेयर किया है जोकि रणबीर का अपना ब्रांड है। क्लिप में एक्टर फैंस को उनकी विशेज के लिए धन्यवाद दे रहे और आभार व्यक्त कर रहे। लेकिन इन सब में एक चीज जिसने फैंस का ध्यान खींचा वो था राहा का कैमियो। बैकग्राउंड में उनकी क्यूट आवाज साफ सुनने को मिल रही है।

सफेद हो गए रणबीर की दाढ़ी के बाल
रणबीर के लाइफस्टाइल ब्रांड Arks ने इस वीडियो को अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया। एक्टर ने कहा, “नमस्ते, मैं इस मौके पर आप सभी का मेरे जन्मदिन पर मिले प्यार और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। आज मैं 43 साल का हो गया हूं। जैसा कि आप देख सकते हैं, मेरी दाढ़ी में बहुत सारे सफेद बाल हैं, जो साल दर साल बढ़ते ही जा रहे हैं। लेकिन मेरे दिल में अपने परिवार, अपने दोस्तों, अपने काम और खासकर आप सभी के लिए बहुत आभार है। आपके समय के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। आप मुझे बहुत खास महसूस कराते हैं।”

आवाज सुनकर पिघल गया फैंस का दिल
वहीं वीडियो में पीछे से राहा की आवाज सुनाई दे रही है जिसने फैंस का दिल पिघला दिया है। वैसे तो एक्टर अपनी लाइफ प्राइवेट रखने के लिए जाने जाते हैं लेकिन ऑफ स्क्रीन उनका ये कैंडिड लुक देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। खबरों के मुताबिक, रणबीर और उनका परिवार वेकेशन पर है। एक निजी चार्टर से आज वो मुंबई वापस भी आ गए हैं। रणबीर की मां नीतू कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी, रणबीर और आलिया की एक तस्वीर के साथ उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक नोट लिखा,”जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यारे। तुम्हारे होने के लिए बहुत आभारी और धन्य हूं।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular