वृन्दावन विद्यालय में बाल कैबिनेट चुनाव 2026 का सफल आयोजन कर दिलाई शपथ

0
11

महासमुंद। वृन्दावन विद्यालय इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल, महासमुन्द में लोकतांत्रिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने एवं विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से बाल कैबिनेट चुनाव सत्र 2026-27 का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम माँ शारदा एवं भगवान श्री कृष्ण की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। चुनाव प्रक्रिया विद्यालय के शिक्षक संध्या सोना, सुषमा साहू, रिंकी कुर्रे, होमेश साहू, अमन वर्मा के दिशानिर्देश एवं देख-रेख में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हुआ। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक मतदान में भाग लिया तथा लोकतंत्र के प्रति अपनी जागरूकता और जिम्मेदारी का परिचय दिया। मतगणना पूर्ण होने के पश्चात् विभिन्न पदों जैसे : हैड-ब्वाय, हैड-गर्ल, वाइस-हैड-ब्वाय, वाइस हैड-गर्ल, आदि कैबिनेट पदों के कर्तव्यों के बारे में बच्चों को अवगत कराया गया। विद्यालय की संचालिका सुजाता विश्वनाथन ने सभी नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों की घोषणा करते हुए विद्यालय के हैड-ब्वाय तीर्थ साहू, हैड-गर्ल ख्याति बंजारे, वाइस हैड-ब्वाय फयाज़ खान, वाइस-हैड-गर्ल कुमुद पटेल, व अन्य कैबिनेट पदाधिकारियों एवं कक्षावार क्लास मॉनिटर के छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई, तथा उनसे विद्यालय के विकास, अनुशासन, स्वच्छता, एवं विद्यार्थियों के हित में सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्मन किया। संस्था प्रमुख श्री एम. आर. विश्वनाथन ने अपने संबोधन में कहा कि बाल कैबिनेट विद्यार्थियों में नेतृत्व, उत्तरदायित्व, सहयोग और लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करने का एक प्रभावी माध्यम है, तथा उन्होंने सभी प्रतिभागियों व विजयी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रवीण साहू द्वारा किया गया तथा उपप्रचार्य इंदु मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में लोकतांत्रिक परंपराओं को सशक्त बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। शपथ ग्रहण के पश्चात् राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम को संपन्न किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ऊर्मिला अग्निहोत्री, अमृता चन्द्राकर, वर्षा चन्द्राकर, शुभ्रा अग्रवाल, मोनिशा बावनकर, भूमिका वर्मा, नीरू माँझी, स्वाति ठाकुर, नंदिनी साहू, अंशु यादव, हेमलता वर्मा, हिमानी सोनकर, तोषिका भोसले, श्रीकांत तांडेकर, चंदन तारक, श्वेता शर्मा, दिपिका प्रजापति, लक्ष्मीनारायण साहू, तुषार निर्वाण व समस्त शिक्षकगण का विशेण योगदान रहा।