महासमुंद। महासमुंद नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 26 पंचशील क्लब पारा के आंगनबाडी केंद्र में आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका दिवस मनाया गया साथ ही बैठक कर जानकारी ली. इस अवसर पर नगर पालिका के उपाध्यक्ष श्री देवी चंद राठी जी और वार्ड के पार्षद श्री पीयूष अमृत साहू जी, के द्वारा आंगनबाडी दीदियों व सहायिका दीदियों का पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मान किया गया तथा उनके द्वारा कराए जा रहे वार्ड मे S.I.R प्रक्रिया के विषय पर बैठक कर जानकारी ली इस परय श्री राठी जी ने दोनों आंगनबाडी दीदीयों से कहा की हर घर जाकर लोगों को फॉर्म उपलब्ध कराएं व भरने के लिए जानकारी प्रदान कराने के लिए निर्देशित किया व वार्ड पार्षद साहू जी ने आंगनबाड़ी दीदियों को फॉर्म भरने और जमा करने वालों की सूची तैयार करने के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया तथा दीदीयो द्वारा किये जा रहे काम को सराहा इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दीदी सुधा रात्रे, दीदी कीरत सोनी, साहिका उषा बघेल,द्रौपदी साहू ,वार्डवासी रत्ना चंद्राकर,उर्वशी दीवान सरोजनी मानिकपुरी आदि वार्डवासियों की उपस्थित थे।








