महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल की मासिक बैठक मंडल प्रभारी श्रीमती मोनिका साहू की गरिमामयी उपस्थिति एवं मंडल अध्यक्ष श्री महेंद्र सिका की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक विषयों के साथ आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने पर विशेष जोर दिया गया। मंडल प्रभारी श्रीमती मोनिका साहू ने सभी बूथ अध्यक्षों से अपने-अपने बूथ क्षेत्र के प्रत्येक घर पर तिरंगा ध्वज लगाने का आग्रह किया। इस अवसर पर बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं को तिरंगा ध्वज का वितरण भी किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष श्री महेंद्र सिका ने बताया कि 14 अगस्त को दोपहर 3:00 बजे लोहिया चौक से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रभारियों, संयोजकों, सह-संयोजकों, पार्षदगण एवं एल्डरमैन से अपने-अपने वार्डों से कम से कम 10-10 कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया, ताकि तिरंगा यात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाया जा सके।
बैठक का संचालन मंडल महामंत्री श्री अग्रज शर्मा ने किया, जबकि श्रीमती मीना वर्मा ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
बैठक में प्रमुख रूप से उत्तर प्रहरी जी मोहन साहू जी कल्पना सूर्यवंशी ऋषभ बाफना गोपाल वर्मा पीयूष साहू लक्ष्मी साहू शरद मराठा माखन पटेल हिमांशु चद्राकर पांडुरंग मदनकर हरीश देवांगन पवन साहू पुष्पांजलि सिन्हा सारिका यादव गोपी कनाजे अमित साहू भागवत ढीमर निशा नायक दुर्गा चंद्राकर धनी राम यदु पंकज कचना किशन बरिहा यूनुस रजवनी गोकुल यादव दाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे








