‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विधानसभा परिसर में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया पौधा रोपण 

0
12

महासमुंद। मंगलवार को विधानसभा सत्र के दूसरे दिन विधानसभा परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, विभागों के मन्त्रीगण एवं समस्त विधायकगण सम्मिलित होकर पौधरोपण किया। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने भी कार्यक्रम में पौधारोपण किया। साथ ही पौधे के संरक्षण का संकल्प लिया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद से ही अलग – अलग क्षेत्रों में इस अभियान के तहत पौधा रोपण किया जा रहा है। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने भी इस अभियान के तहत महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के स्कूल, आंगनबाड़ी, अस्पताल सहित अन्य स्थानों में पौधा रोपण किया था। मंगलवार को उन्होंने विधानसभा परिसर में भी पौधरोपण कर इस अभियान में अपना एक और योगदान दिया। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि आप भी इस अभियान से जुड़ें और अन्य लोगों को भी जुड़ने के लिए प्रेरित करें। इससे हमारे पर्यावरण को काफी लाभ पहुंचेगा। पर्यावरण संरक्षण में आप सभी की भागीदारी रहेगी। क्योंकि पर्यावरण को स्वच्छ और संरक्षित रखना देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।