कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम के नगर आगमन पर विधायक ने किया स्वागत

0
40

महासमुंद। सोमवार को कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन रामविचार नेताम का आगमन महासमुंद हुआ। विश्राम गृह में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने भाजपा नेताओं के साथ उनका स्वागत अभिनंदन किया। साथ ही उनके साथ कुछ विषयों को लेकर चर्चा भी की। दरअसल मंत्री रामविचार नेताम का ओडिशा प्रवास के दौरान महासमुंद आगमन हुआ था। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, वरिष्ठ नेतागण संदीप घोष, पवन पटेल, डमरू मांझी उपस्थित थें। वहीं विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने क्षेत्र के किसानों से संबंधित विकास कार्यों को लेकर मंत्री रामविचार नेताम से चर्चा की।