प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर बुद्धिजीवी जनों का सम्मानभारत के यशस्वी प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा शहर मंडल महासमुंद द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इसी क्रम में महासमुंद लोकसभा सांसद रूप कुमारी चौधरी जी, भाजपा जिला अध्यक्ष येतराम साहू जी एवं भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका जी ने क्षेत्र के प्रतिष्ठित बुद्धिजीवियों से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर नगर पुरोहित पंकज महाराज जी, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित अशोक गिरी जी, कुंभार समाज प्रमुख राजेश प्रजापति जी, अग्रवाल समाज प्रमुख प्रदीप अग्रवाल जी तथा उत्कल समाज प्रमुख किनारी नायक जी से मुलाकात कर उन्हें शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, जनहितकारी योजनाओं तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित बुद्धिजीवियों एवं समाज प्रमुखों ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की प्रगति, सुशासन एवं विकास कार्यों की सराहना करते हुए अपने विचार साझा किए।लोकसभा सांसद रूप कुमारी चौधरी जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्षों के कार्यकाल में भारत ने विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष येतराम साहू जी ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचा है, जिससे आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, अनुसूचित जाति प्रदेश मंत्री अरविंद प्रहेरे, जिला मीडिया सह प्रभारी आनंद साहू, मंडल महामंत्री मीना वर्मा, लक्ष्मी साहू, मैन कोसले सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।जारीकर्ताजिला मीडिया विभागभाजपा शहर मंडल, महासमुंद








