गांव में एक घर से आ रही थी भयंकर दुर्गंध, मौके पर पहुंची पुलिस , गोबर के ढेर से मिली चार लाशें, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

0
31

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दंपति और उसके दो बच्चों की हत्या कर दी है। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

गांव के एक घर से आ रही थी दुर्गंध
दरअसल, पूरा मामला रायगढ़ से 40 किलोमीटर दूर खरसिया थाना क्षेत्र के ठुसुकेला गांव का है। पुलिस के एक अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस गांव के राजीवनगर मोहल्ले के एक घर से दुर्गंध आ रही थी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस की एक टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
गोबर के ढ़ेर में मिला चारो का शव
उन्होंने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची और घर की तलाशी ली तो घर के पीछे बाड़े से दंपति और दो बच्चों का शव गोबर के ढ़ेर से बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि शवों पर कुल्हाड़ी से प्रहार किए जाने के निशान थे। पुलिस ने मौके से कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की
मृतकों की पहचान बुधराम उरांव (45), उनकी पत्नी सहोदरा उरांव (40), बेटा अरविंद उरांव (12) और बेटी शिवांगी उरांव (5 ) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दि