महासमुंद। मोहारीभाठा के मिलनसार लोकप्रिय पार्षद विजय साव आज दोपहर 1 बजे अचानक अपने वार्ड 28 के प्राथमिक शाला पहुंचे और पढ़ाई लिखाई की व्यवस्था को लेकर औचक निरीक्षण किया। स्कूल के शिक्षकों से मुलाकात कर स्कूल के अन्य समस्याओं के बारे में जानकारी ली उसके बाद पार्षद विजय साव ने मध्यान भोजन में दिए जा रहे दाल, भात,सब्जी स्वाद चखा। मोहारीभाठा वार्ड क्रमांक 28 से साव दंपति ने लगातार तीसरी जीतकर साबित कर दिया है कि उनको वार्ड 28 से पराजय करना असम्भव है क्योंकि वार्ड क्रमांक 28 के जनता की समस्या सुनने के लिए वे हमेशा वार्ड में भ्रमण करते रहते हैं। पार्षद विजय साव का ने कहा कि जनता की सेवा करना मेरा कर्तव्य है।








